🔳प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन
🔳कोरोना काल में दो वर्ष विकास कार्य ठप रहने का दिया हवाला
🔳ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष ने एकजुट होने का किया आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के विभिन्न गांव के ग्राम प्रधान ब्लॉक मुख्यालय में जुटेंगे। ग्राम पंचायतों के कार्यकाल को दो वर्ष आगे बढ़ाने को लेकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन भी भेजा जाएगा। ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष मनोज पड़लिया ने सभी पंचायत के ग्राम प्रधानों से समय पर ब्लॉक मुख्यालय पहुंचने का आह्वान किया है।
राज्य में ग्राम पंचायतों के कार्यकाल दो वर्ष आगे बढ़ाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। पंचायत प्रतिनिधि लगातार पंचायतों के कार्यकाल आगे बढ़ाने को लेकर एकजुट होते जा रहे हैं। बेतालघाट ब्लॉक में भी कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई है। ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष मनोज पडलिया के अनुसार कोरोना कल में दो वर्ष तक पंचायत की कोई भी सामान्य बैठक तक नहीं हो सकी। विकास कार्य भी ठप रहे। ऐसे में पंचायत के विकास कार्य प्रभावित हुए। पंचायतों का कार्यकाल दो वर्ष बढ़ाया जाना जरुरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लगातार एक राज्य एक चुनाव को लेकर गंभीर है। ऐसे में यदि दो वर्ष का कार्यकाल बढ़ाया जाता है तो हरिद्वार समेत पूरे राज्य में पंचायतों के चुनाव एक साथ कराए जाने का प्रयास भी सफल हो सकेगा। ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष ने सभी पंचायतों के ग्राम प्रधानों से कल गुरुवार को समय पर ब्लॉक मुख्यालय पहुंचने की अपील की है।




