🔳जर्जर हालत में पहुंचा गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय
🔳पंचायत प्रतिनिधियों ने उठाई विद्यालय भवन के नव निर्माण की मांग
🔳लापरवाही पर जताया अनहोनी का अंदेशा

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटे वलनी गांव में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत नौनिहालों की जिंदगी जोखिम में है। बावजूद सुध नहीं ली जा रही। विद्यालय भवन के जर्जर हालत में पहुंचने से जोखिम बढ़ता ही जा रहा है‌। पंचायत प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया है कि कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों को लिखित व मौखिक जानकारी दी जा चुकी है पर अनदेखी की जा रही है।

गांवो में स्थित तमाम विद्यालय अनदेखी का शिकार हो चुके हैं। कई विद्यालयों में शिक्षकों की कमी से शिक्षा व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है तो कई विद्यालयों के जीर्ण-शीर्ण होने से नौनिहालों की जिंदगी खतरे में है। हाइवे से सटे वलनी गांव में स्थित विद्यालय में दस से ज्यादा नौनिहाल प्राथमिक शिक्षा का कहकहा सिखने पहुंचते हैं पर विद्यालय भवन के जर्जर हालत में पहुंचने से हादसे का खतरा कई गुना बढ़ चुका है। ग्राम प्रधान महेंद्र रावत, पूरन सिंह के अनुसार विद्यालय भवन को ध्वस्त कर नवनिर्माण को कई बार शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को लिखित व मौखिक जानकारी देने के बावजूद लगातार अनदेखी की जा रही है जिस कारण खतरा बढ़ता ही जा रहा है‌। अभिभावकों व गांव के बाशिंदों ने भी विद्यालय के पुनर्निर्माण की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!