🔳राजस्व उपनिरीक्षक की जांच में हुआ खुलासा
🔳शिप्रा नदी क्षेत्र में धड़ल्ले से किए जा रहे निर्माण
🔳नियमों की खुलेआम उड़ाई जा रही धज्जियां
🔳भूमाफियाओं के साथ मिलकर प्रशासन को खुलेआम चुनौती दे रहे बिल्डर

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर सुप्रसिद्ध कैंची क्षेत्र में भूमाफियाओं व बिल्डरों का गठजोड़ प्रशासन को खुली चुनौती दे रहा है। आलम यह है की बगैर नख्सा पास कराए ही बिल्डर बहुमंजिला इमारतों का निर्माण कर रहे हैं। राजस्व उपनिरीक्षक की जांच में इसका खुलासा हुआ है‌। राजस्व उपनिरीक्षक शकील अहमद के अनुसार शिप्रा नदी के बहाव क्षेत्र में बगैर नख्सा पास कराए बहुमंजिला इमारतों का निर्माण किया जा रहा है। फिलहाल निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।

हाइवे पर स्थित सुप्रसिद्ध कैंची धाम क्षेत्र में देश विदेश से आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। लगातार बढ़ती पर्यटकों की संख्या से क्षेत्र में निर्माण कार्यों की बाढ़ आ गई है। बहुमंजिला इमारतों का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्यों में खुलेआम नियमों को भी ताक पर रखा जा रहा है। बाहरी बिल्डर भूमाफियाओं के साथ मिलकर उत्तरवाहिनी शिप्रा नदी के बहाव क्षेत्र तक कब्जा करने में जुट गए हैं। प्रशासन को खुलेआम चुनौती दे धड़ल्ले से नदी क्षेत्र में बहुमंजिला इमारतों का निर्माण किया जा रहे हैं। बीते दिनों मामला जोरशोर से उठने के बाद हरकत में आई प्रशासन की टीम जांच में जुट गई। राजस्व उपनिरीक्षक शकील अहमद ने जांच शुरु की तो बगैर नख्सा पास कराए निर्माण कार्य किए जाने का खुलासा हो गया है। राजस्व उपनिरीक्षक शकील अहमद के अनुसार शिप्रा नदी क्षेत्र में दो स्थानों पर हो रहे निर्माण कार्यों का नख्सा पास नहीं है। बगैर नख्सा पास कराए हो रहे निर्माण पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष विरेन्द्र बिष्ट ने आरोप लगाया है की स्थानीय लोग कठिन नियमों को पूरा करने के बाद निर्माण कार्य कर रहे हैं जबकि बाहरी बिल्डर भूमाफियाओं के साथ सांठगांठ कर पवित्र शिप्रा नदी व आसपास के क्षेत्रों में नियमों को ताक पर रख बहुमंजिला इमारतों के निर्माण कार्यों में जुटे हैं। व्यापारी नेता ने मामले में कार्रवाई करने तथा नदी क्षेत्र में निर्माण कार्यों पर रोक लगाने की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!