🔳केंद्रीय मंत्री ने उपलब्ध कराई है मशीन
🔳एक्स रे टेक्नीशियन का भी है लंबे समय से इंतजार
🔳क्षेत्रवासियों ने उठाई व्यवस्था शुरु करने की मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटे गांवों के बाशिंदों को लाभांवित करने के लिए केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री की सांसद निधि से मिली एक्स रे मशीन सीएचसी सुयालबाड़ी में स्थित कमरे में कैद होकर रह गई है। सेवा के शुरु न होने से मजबूरी में गांवो के लोग दूर दराज रुख करने को मजबूर है। पंचायत प्रतिनिधियों व व्यापारियों ने सेवा सुचारु किए जाने की मांग उठाई है। सीएचसी सुयालबाड़ी के चिकित्सा प्रभारी डा. सत्यवीर सिंह के अनुसार मशीन का सेटअप किया जा रहा है जल्द ही सेवा सुचारु कर दी जाएगी।
पहाड़ों में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। कहीं सुविधाओं का आभार है तो कहीं चिकित्सकों का। हालत लगातार बिगड़ते जा हैं बावजूद गांवों के बाशिंदे स्वास्थ्य सुविधाओं को लिए तरस गए हैं। स्थित इतनी नाज़ुक है की सुविधाएं होने के बावजूद लोग सुविधा का इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीणों की मांग पर केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने छह महीने पहले सीएचसी सुयालबाड़ी को लाखों रुपये कीमत की एक्स रे मशीन उपलब्ध कराई। उम्मीद थी की लोगों को लाभ मिलेगा पर छह महीने बीतने के बावजूद आज तक सेवा शुरु नहीं हो सकी है। लाखों रुपये की मशीन सीएचसी के कमरे में कैद होकर रह गई है। सेवा शुरु न होने से आसपास के तमाम गांवों के बाशिंदे दूर दराज रुख करने को मजबूर हो चुके हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कुबेर सिंह जीना, व्यापारी नेता मदन सुयाल ने सेवा जल्द सुचारु किए जाने की मांग उठाई है। स्वास्थ्य विभाग के लापरवाह रवैये पर गहरी नाराजगी भी जताई है। सीएचसी प्रभारी डा. सत्यवीर सिंह के अनुसार जल्द सेवा शुरु करने के प्रयास किए जा रहे हैं।




