🔳जैनोली की टीम को दी छह विकेट से शिकस्त
🔳चापड़ किक्रेट चैम्पियनशिप का हुआ रंगारंग आगाज
🔳हिमांशु चुने गए मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बीडीएससी स्पोर्ट्स क्लब चापड़ के तत्वाधान में शुरु हुई किक्रेट चैंपियनशिप का उद्घाटन मुकाबला जीआइसी भुजान की टीम ने जीत लिया। विजेता टीम ने रोमांचक मुकाबले में प्रतिद्वंद्वी टीम को छह विकेट से परास्त किया। मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार हिमांशु नेगी को दिया गया।
रविवार को चापड़ स्थित खेल मैदान में किक्रेट चैम्पियनशिप का रंगारंग आगाज हुआ। चैंपियनशिप का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य सुरेन्द्र सिंह फर्त्याल ने किया। जिंप सदस्य सुरेन्द्र ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल मैदान पर शानदार प्रदर्शन का आह्वान किया। आयोजन समिति अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उद्घाटन मुकाबला जैनोली किक्रेट क्लब व जीआइसी भुजान के मध्य खेला गया। जैनोली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। जैनोली की टीम ने निर्धारित ओवरों में 98 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीआइसी की टीम के बल्लेबाजों ने शुरुवात से ही शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। हिमांशु नेगी के नाबाद 41 रन की पारी से जीआइसी की टीम ने छह विकेट शेष रहते मुकाबला जीत लिया। शानदार बल्लेबाजी पर हिमांशु मैन ऑफ द मैच चुने गए। इस दौरान पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह राणा, रमेश खनायत, मनीष नेगी, राम सिंह, राहुल नेगी आदि मौजूद रहे।




