🔳हाइवे पर रातीघाट क्षेत्र में खाई की ओर लटका वाहन
🔳वाहन में लदे खड़िया के कट्टे गिरने से रुक गया डंपर
🔳बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर रातीघाट क्षेत्र में खड़िया से लदा डंपर विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हाइवे से खाई की ओर लटक गया। संयोगवश वाहन में लदे खड़िया के कट्टे गिरने से वाहन खाई को ओर पलटने से रुक गया। चालक व उसके भांजे की जिंदगी बाल बाल बच गई।

बागेश्वर निवासी रोहित अपने भांजे करन को साथ लेकर शनिवार सुबह डंपर यूके 02 सीए 3838 में खड़िया लाद शनिवार सुबह बागेश्वर से हल्द्वानी की ओर रवाना हुआ। रोहित अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर अतिसंवेदनशील रातीघाट क्षेत्र में पहुंचा ही था कि विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में वह वाहन पर संतुलन खो बैठा नतीजतन वाहन असंतुलित होकर आपदा से ध्वस्त हाईवे की ओर लटक गया। तभी अचानक वाहन में लदे खड़िया के कट्टे गिरते चले गए। कट्टो ने डंपर को पीछे की ओर जाने से रोक दिया जिससे वाहन खाई में पलटने से रुक गया। वाहन के रुकने से चालक रोहित व भांजा करन सुरक्षित बाहर निकल आए। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। हल्द्वानी से क्रेन बुलाकर वाहन को हाईवे पर लाया गया। स्थानीय तारा सिंह बिष्ट, नीरज बिष्ट, डीके सती के अनुसार तीन वर्ष से हाइवे ध्वस्त है। बावजूद सुध नहीं ली जा रही। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है।

error: Content is protected !!