🔳कोसी घाटी के जंगलों में लगी आग बुझाने में वन विभाग नाकाम
🔳आए दिन जंगलों में आग की घटनाओं से ग्रामीणों में नाराजगी
🔳जंगलों को आग से बचाने को ठोस उपाय किए जाने की उठाई मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

सर्दियों में कोसी घाटी के जंगल भीषण आग की चपेट में हैं। जंगलों के धधकने से वन संपदा खाक होती जा रही है। बावजूद वनों को आग से बचाने में वन विभाग नाकाम साबित होता जा रहा है। हाइवे से सटे कैंची के जंगल में फैली आग से हड़कंप मच गया। पहाड़ी से हाइवे पर पत्थरों के गिरने का खतरा भी बढ़ गया है।
कोसी घाटी के जंगल इन दिनों आग की चपेट में हैं। लगातार धधक रही आग से जहां वन संपदा खाक होती जा रही है वहीं जंगली जानवरों को भी नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। समीपवर्ती धारी, खैरनी के जंगलों के आग से खाक होने के बाद शुक्रवार को अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटे कैंची का जंगल आग की चपेट में आ गया। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रुप धारण कर लिया। हवा के तेज झोंके से आग पूरे जंगल में फैली गई। आग से कई हेक्टेयर वन संपदा खाक होने का अंदेशा है। आग से हाइवे पर पत्थर गिरने का जोखिम भी बढ़ गया। जंगलों को आग से लगातार नुकसान होने के बावजूद वन विभाग आग पर काबू पाने में नाकाम साबित हो रहा है। लोगों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी जताई है। जंगलों को आग से बचाने के लिए ठोस उपाय किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।

error: Content is protected !!