🔳जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर हुए ग्रामीण
🔳अनगिनत गड्ढे बन चुके दुर्घटना का सबब
🔳लगातार अनदेखी पर क्षेत्रवासियों ने जताई नाराजगी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

गांवो की सड़के बदहाली का दंश झेल रही है बावजूद कोई सुधलेवा नहीं है। आजादी के आंदोलन में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के मझेडा़ गांव की सड़क पर ही जगह जगह गड्ढों को भरमार हो चुकी है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। स्थानीय लोगों ने उपेक्षा पर गहरी नाराजगी जताई है।
समीपवर्ती मझेडा़ गांव के बाशिंदों ने आजादी के आंदोलन में बढ़-चढ़कर कर भागीदारी की। स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने पर आंदोलन के दौर में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने गांव में अस्थाई कार्यालय भी स्थापित किया। वर्तमान में गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार निवास करते हैं बावजूद गांव का मोटर मार्ग खस्ताहाल हो चुका है। जगह जगह गड्डे परेशानी का सबब बन चुके हैं। देश की आजादी को हुए आंदोलन में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों को बदहाल सड़क पर आवाजाही करना मजबूरी बन चुका है। लगातार सड़क को दुरुस्त किए जाने की मांग उठाए जाने के बावजूद कोई सुध नहीं ली जा रही। स्थानीय योगेश पांडे, दिगंबर त्रिपाठी, दीपक पांडे, भानू पांडे, दीप त्रिपाठी आदि ने सड़क की अनदेखी किए जाने पर नाराजगी जताई है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि जल्द सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया तो फिर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

error: Content is protected !!