🔳स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सा प्रभारी व टीम को सौंपा धनराशि का चैक
🔳कायाकल्प योजना के तहत दोनों अस्पताल हुए हैं चयनित
🔳सीएचसी गरमपानी को दस जबकि बेतालघाट को मिले छह लाख रुपये
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

देहरादून में हुए कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कायाकल्प योजना के तहत सीएचसी गरमपानी व बेतालघाट को सम्मानित किया है। सीएचसी प्रभारी डा. सतीश पंत ने अपनी टीम के साथ स्वास्थ्य मंत्री से पुरुस्कार लिया।
कायाकल्प योजना के तहत सरकार ने बेहतर प्रबंधन, सुविधाओं, साफ सफाई तथा अन्य बिंदुओं पर अस्पतालों को सम्मानित करने की योजना तैयार की है‌ इसके तहत विशेष टीम अस्पतालों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करती है। बीते दिनों पुरुस्कारों की घोषणा होने के बाद देहरादून में हुए कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह ने राज्य स्तर पर सब जिला चिकित्सालय की श्रेणी में सीएचसी गरमपानी को दस लाख रुपये तथा प्रमाण पत्र जबकि इको फ्रेंडली श्रेणी में सब जिला चिकित्सालय में सीएचसी बेतालघाट को छह लाख रुपये के पुरुस्कार से नवाजा। पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम में सीएचसी प्रभारी डा. सतीश पंत, डा. योगेश कुमार, फार्मासिस्ट गिरीश पांडे, रोहित आर्या, जितेंद्र जोशी, विनोद जोशी, हरदयाल सिंह, सूरज मेहता, प्रमोद भट्ट आदि मौजूद रहे। सीएचसी गरमपानी व बेतालघाट को पुरस्कार मिलने पर व्यापारियों व पंचायत प्रतिनिधियों ने खुशी व्यक्त की है।

error: Content is protected !!