🔳एनएसएस शिविर में स्वयंसेवियों से किया गया आह्वान
🔳कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी दी गई जानकारी
🔳जीआइसी ढोकाने में लगा विशेष शिविर
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर जीआइसी ढोकाने के एनएसएस शिविर में स्वयंसेवियों से वन व पर्यावरण संरक्षण को गंभीरता से जुटने का आह्वान किया। देश – दुनिया के लिए महत्वपूर्ण कार्य करने वाले विभूतियों की जानकारी दे उनके जीवन पर प्रकाश डाला। शिविर के दूसरे सत्र में स्वयंसेवियों ने विशेष सफाई अभियान चलाया।
जीआइसी ढोकाने के एनएसएस शिविर की शुरुआत योगाभ्यास के साथ हुई। स्वयंसेवियों ने विशेष सफाई अभियान चलाकर गंदगी का निस्तारण भी किया। बौद्धिक सत्र में जीआइसी स्यालीधार के प्रधानाचार्य यूसी पांडे ने स्वयंसेवियों को सरदार बल्लभ भाई पटेल, एमएस स्वामीनाथन, नेलशन मंडेला आदि चर्चित विभूतियों के जीवन पर प्रकाश डाल उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। सफलता पाने को मेहनत, समय पालन, सीखने की प्रवृती को जरुरी बताया। जीआइसी द्वारसौ के पूर्व प्रधानाचार्य जीवन कांडपाल ने स्वयंसेवियों से एकजुटता से आगे बढ़ने की अपील की। कहा की जीवन में मिलजुल कर रहने से सफलता जरुर मिलती है। चिराग संस्था के राजू पांडे ने बताया की चिराग एनजीओ पर्यावरण, प्राकृतिक जल संसाधन व प्रबंधन के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। स्वयंसेवियों से भी वन व पर्यावरण संरक्षण को गंभीरता से कार्य करने की बात कहीं। गोपाल सिंह बिष्ट ने भी कई अहम जानकारियां साझा की। संचालन डा. मनोज गैंडा व हरीश चंद्र शर्मा ने संयुक्त रुप से किया। बाद में सहभोज कार्यक्रम भी हुआ।

error: Content is protected !!