🔳विधायक निधि से बजट आवंटन को बताया बर्बादी
🔳लोहाली ग्राम पंचायत के तोकों को जोड़ने वाला मार्ग विवादों से घिरा
🔳भाजपाइयों ने प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों से भी संपर्क साधने का का किया दावा
🔳विधायक ने सिरे से खारिज किए सभी आरोप
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से लोहाली ग्राम पंचायत के तीन तोकों को जोड़ने वाली सड़क विवादों से घिरती जा रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी ही विधायक पर उपेक्षा का आरोप लगा मोर्चा खोल दिया है। भाजपाइयों ने आरोप लगाया है की खतरे वाले स्थान पर विधायक निधि का बजट खर्च कर बजट की बर्बादी की जा रही है। विधायक को बताने के बावजूद सुध नहीं ली जा रही। कार्यकर्ताओं ने अब जल्द ही प्रदेश नेतृत्व से संपर्क साधने की बात कही है। विधायक सरिता आर्या ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है की मिलजुल कर समस्या का समाधान किया जाएगा।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित चमडिया क्षेत्र से बेतालघाट ब्लॉक के लोहाली ग्राम पंचायत के तीन तोकों को जोड़ने के लिए विधायक निधि के बजट से सड़क निर्माण का कार्य शुरु ही हो सका था कि विवाद खड़ा हो गया एक पक्ष सड़क निर्माण तो दूसरा पक्ष सड़क पर रोक लगाने की मांग को लेकर लामबंद हो गया। पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद बामुश्किल मामला शांत हुआ। अब स्थानीय भाजपा नेताओं ने विधायक सरिता आर्या के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आरोप लगाया है की विधायक निधि से खतरे वाले स्थान पर सड़क निर्माण किया जा रहा है। जबकि पूर्व में भी विधायक निधि से बजट खर्च होने के बाद सड़क अस्तित्व में नहीं आ सकी है। बरसात में बरसाती नाले के उफान में आने से नुकसान की संभावना बनी रहती है।बावजूद लगातार बजट खर्च किया जा रहा है वहीं सड़क के मुहाने पर स्थित कलमठ से भी खतरा बना हुआ है। पर सुध नहीं ली जा रही। भाजपा कार्यकर्ता ललित दानी के अनुसार विधायक सरिता आर्या को भी मामले की सूचना दी गई पर वह अनदेखी पर आमादा है बकायदा अपने पद का दुरुपयोग कर रही हैं कई बार कहने के बावजूद विधायक ने निरीक्षण करना तक जरुरी नहीं समझा। भुवन चंद्र दानी ने आरोप लगाया की बजट की बर्बादी की जा रही है‌ साफ कहा की अब संगठन के प्रदेश स्तरीय नेताओं को भी जानकारी दे न्याय की गुहार लगाई जाएगी। कुंवर सिंह, हिमांशु दानी, डिगर सिंह दीवान सिंह आदि ने भी अनदेखी किए जाने पर गहरी नाराजगी जताई है। विधायक सरिता आर्या ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर कहा की गांव को सार्वजनिक मोटर मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। जो भी समस्या है उसे मिलजुल कर सुलझा लिया जाएगा।

error: Content is protected !!