🔳नव वर्ष पर पर्यटकों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर बनाई गई व्यवस्था
🔳खैरना पुलिस की टीम ने दो जनपदों की सीमा पर डाला डेरा
🔳छोटे वाहनों को भी रुक रुक कर छोड़ा
🔳देर शाम तक मुस्तैदी से डटे रही पुलिस की टीम
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
नव वर्ष पर अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर सुगम यातायात के लिए खैरना पुलिस की टीम ने सुबह से ही अल्मोड़ा व नैनीताल जनपद के बोर्डर पर डेरा डाल दिया। बड़े वाहनों को सुबह आठ से शाम आठ बजे तक रोके रखा। छोटे वाहनों को भी एक एक घंटे के अंतराल के बाद छोड़ा गया। क्वारब से भी रुट डायवर्ट कर दिया गया।
थर्टी फस्ट पर ही पर्यटकों ने पहाड़ों को रुख कर लिया। पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने से कोसी घाटी गुलजार रही। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर वाहनों के बढ़ते दबाव को देख खैरना पुलिस की टीम ने चौकी प्रभारी दिलीप कुमार की अगुवाई में नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद की सीमा पर खैरना क्षेत्र में डेरा डाल दिया। बड़े वाहनों को रोक दिया गया जबकि छोटे वाहनों को भी एक एक घंटे के अंतराल में छोड़ा गया। कई वाहनों को वाया क्वारब रामगढ़ होते हुए हल्द्वानी भेजा गया। इस दौरान एएसआई गिरीश चंद्र टम्टा, राजेंद्र सती, प्रयाग जोशी, जगदीश धामी आदि मौजूद रहे।




