🔳सुप्रसिद्ध कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
🔳दस हजार से भी ज्यादा भक्तों ने टेका मत्था
🔳मंदिर से हाइवे तक लगी रही कतार, बाबा के जयकारों से गुंजायमान हुआ धाम
🔳 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण कर परखी व्यवस्था
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर सुप्रसिद्ध कैंची धाम में नव वर्ष पर आस्था का सैलाब उमड़ा। देश विदेश से श्रद्धालु बाबा के दर पर पहुंचे। बाबा नीम करौली के जयकारों से कैंची धाम गुंजायमान हो उठा। शाम तक दस हजार से भी ज्यादा श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने भी कैंची धाम पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। इधर काकड़ीघाट स्थित आश्रम में भी लोगों ने पूजा अर्चना की।
हाईवे पर सुप्रसिद्ध कैंची धाम में नव वर्ष पर सोमवार सुबह से शाम तक हजारों बाबा भक्त पहुंचें। सुबह पांच बजे से ही मंदिर के मुख्य द्वार पर बाबा भक्त पहुंच गए। दिन चढ़ने के साथ ही संख्या हजारों में पहुंच गई। मंदिर से मुख्य हाइवे तक बाबा भक्तो की कतार लगी रही। श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा का पाठ कर सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की। बाबा नीम करौली के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं बनाई। पुलिस प्रशासन भी सुबह से शाम तक हाइवे पर यातायात व्यवस्था बनाने में जुटा रहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इधर काकड़ीघाट क्षेत्र में भी कोसी नदी के तट पर स्थित नीम करौली आश्रम में भी बाबा भक्तों की भीड़ जुटी रही।




