🔳जीआइसी ढोकाने में हुआ सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
🔳विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
🔳स्वच्छता अभियान चलाकर किया गया गंदगी का निस्तारण
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज ढोकने में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का सात दिवसीय शिविर शुरु हो गया। प्रधानाचार्य बीके सिंह ने घर से दूर रह रहे स्वयंसेवियों का उत्साहवर्धन किया। शिविर में सीखे गए कार्यों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
एनएसएस के साथ दिवसीय शिविर के का शुभारंभ प्रधानाचार्य बीके सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्वयंसेवियों ने लेंटाना उन्मूलन, श्रमदान व स्वच्छता कार्यक्रम चलाया। बौद्धिक सत्र में स्वयंसेवियों का उत्साहवर्धन किया गया। डा. मनोज गैंडा ने एनएसएस के इतिहास पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम अधिकारी हरीश चंद्र शर्मा ने एनएसएस के मोटो, बैच, लक्ष्य गीत आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्वयंसेवियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। पीटीए अध्यक्ष मोहन सिंह ने प्रेम व सौहार्द के साथ शिविर में प्रतिभाग का आह्वान स्वयंसेवियों से किया। कार्यक्रम अधिकारी हरीश चंद्र ने एनएसएस के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस दौरान मोहन चंद जोशी, प्रेम सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।




