🔳 महत्वपूर्ण बैठक में तमाम बिंदुओं पर हुई चर्चा
🔳 जल्द नई कार्यकारिणी का होगा गठन
🔳अप्रैल में महोत्सव किए जाने पर हुआ मंथन

((( बेतालघाट से तारा भंडारी की रिपोर्ट)))

बेतालघाट महोत्सव समिति की महत्वपूर्ण बैठक में तमाम महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। समिति संयोजक सुरेन्द्र हाल्सी ने समिति की कार्यकारणी को भंग करने की घोषणा की। संयोजक के अनुसार जल्द नई कार्यसमिति की घोषणा की जाएगी।

रविवार को बेतालघाट में हुई महोत्सव समिति पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता संयोजक सुरेंद्र हाल्सी ने की। संयोजक सुरेन्द्र ने बताया गया कि जनवरी माह में एक बड़ी बैठक की जाएगी जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।बैठक में बेतालघाट महोत्सव को भव्य बनाने पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से निर्णय हुआ की अप्रैल में महोत्सव किया जाएगा। शुभारंभ की घोषणा अगली बैठक में तय होगी । इस दौरान तारा भंडारी, दलीप नेगी, पान सिंह, नंदकिशोर आर्या, चंपा जलाल आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!