🔳गौवंशीय पशु को मार डालने के बाद हुई आपसी भिड़ंत
🔳गुलदारों की गुर्राहट से गूंजा पूरा गांव
🔳ग्रामीणों के हो हल्ला मचाने के बाद बामुश्किल जंगल की ओर भागे
🔳वन विभाग को सूचना दे आंतकी से निजात दिलाए जाने की मांग

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटे बेड़गांव में दो गुलदारों के गोवंशीय पशु पर हमलावर होने व उसे मार डालने के बाद हुई भिड़ंत से हड़कंप मच गया। दोनों गुलदारों में हुए संघर्ष से गांव के बाशिंदे दहशत में आ गए। सूचना वन विभाग को भी भेज दी गई है। बीते महीने ही गुलदार ने समीपवर्ती सड़का गांव के युवक को भी मार डाला है।
हाइवे से सटे इलाकों में गुलदार की आवाजाही तेज हो गई है। काकड़ीघाट क्षेत्र में युवक को निवाला बनाए जाने की घटना के बाद से ही गांवों में दहशत बनी हुई है।

सुयालबाड़ी क्षेत्र में गुलदार के जोड़े के घर की चौखट तक पहुंचने के मामले के बाद समीपवर्ती बेड़गांव में गुलदारों का आपसी संघर्ष का मामला सामने आ गया है। रविवार को गांव के नजदीक गुलदार ने पशुपालक जीवन सिंह के गोवंशीय पशु को मार डाला। कुछ देर में ही दूसरा गुलदार भी मौके पर पहुंच गया। स्थानीय रमा देवी, रिंकु बेलवाल, गिरीश नेगी, धर्मेंद्र बेलवाल के अनुसार दोनों गुलदारों में गोवंशीय पशु को लेकर भिड़ंत हो गई। दोनो के गुर्राहट की आवाज गांव में गूंजती रही। ग्रामीणों के हो हल्ला मचाने के बाद दोनों गुलदार बामुश्किल जंगल की ओर भागे। ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग को भेज गुलदार के आंतक से निजात दिलाने तथा पशुपालक को मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई है। इधर चापड़ गांव में भी गुलदार की दहशत बरकरार है।

error: Content is protected !!