🔳दस लाख रुपये के बजट से से कृषि भूमि के आसपास होगा तारबाढ़
🔳विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत भी होगें विभिन्न कार्यक्रम
🔳विभागीय अधिकारी करेंगे समस्याओं का समाधान

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

समीपवर्ती टूनाकोट व तिपोला गांव के किसानों की वर्षों पुरानी मुराद अब पूरी होगी। दोनों गांव की कृषि भूमि के आसपास दस लाख रुपये की लागत से तारबाढ़ का कार्य किया जाएगा। विधायक डा. प्रमोद नैनवाल कार्य का श्रीगणेश करेंगे। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत भी विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

समीपूर्ति टूनाकोट व तिपोला गांव सब्जी उत्पादक बेल्ट के नाम से विख्यात है। जंगली जानवरों की खेतों तक घुसपैठ तेज होने से गांवो में खेतीबड़ी चौपट होती जा रही है। किसान लंबे समय से जंगली जानवरों से आतंक से निजात दिलाने को तारबाढ़ किए जाने की मांग उठाते रहे। मामले का संज्ञान ले विधायक रानीखेत डा . प्रमोद नैनवाल ने उच्चाधिकारियों से संपर्क साधा और तारबाढ़ के लिए बजट उपलब्ध कराया। सोमवार को विधायक डा. प्रमोद नैनवाल दोनों गांवो में तारबाढ़ कार्य का शुभारंभ करेंगे। मंडल महामंत्री सुनील मेहरा के अनुसार कार्यक्रम में कई विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। समस्याओं भी सुनी जाएगी वही विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत भी विभिन्न कार्यक्रम होंगे। सुनील मेहरा ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।

error: Content is protected !!