🔳पुलिस ने किया समझाने का प्रयास पर नहीं मानी बात
🔳पुलिस के सख्त रुख से तेवर पड़ गए ढीले
🔳थर्टी फस्ट पर शांति व्यवस्था को पुलिस ने बढ़ाई गस्त
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर नावली क्षेत्र में दो पक्षों में विवाद बढ़ने से हड़कंप मच गया। सूचना पर खैरना पुलिस की टीम ने हुड़दंगियों को कड़ी फटकार लगाई। शांति व्यवस्था भंग करने पर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने चेताया की नियमों का उल्लघंन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
थर्टी फर्स्ट पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को खैरना पुलिस की टीम सुबह से ही गश्त पर रही। नावली क्षेत्र में दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद गहरा गया। बात बढ़ने पर मामला मारपीट तक जा पहुंचा। सूचना पर चौकी प्रभारी दिलीप कुमार मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया पर हुड़दंग पर उतारु दोनों पक्ष पुलिस की बात सुनने को तैयार नहीं हुए। पुलिस ने सख्त रुख अपनाया तो हुड़दंगियों के तेवर ढीले पड़ गए। पुलिस ने दो लोगों को शांति भंग करने पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई से हुड़दंग पर आमादा अन्य लोगों ने मौके से निकलने में ही भलाई समझी। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार के अनुसार अराजकता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान राजेंद्र सती, जगदीश धामी, प्रयाग जोशी आदि मौजूद रहे।




