🔳बडे़ वाहनों को वाया क्वारब रामगढ़ होते हुए भेजा हल्द्वानी
🔳अल्मोड़ा व नैनीताल के बोर्डर पर भी रोके गए वाहन
🔳पुलिस की मुस्तैदी से हाइवे रहा जाम से मुक्त

((( टीम तीखी नजर की टीम)))

थर्टी फर्स्ट पर पर्यटकों की बढ़ती संख्या व हाइवे पर बढ़ते वाहनों के दबाव को देख पुलिस ने सुबह से ही हाइवे पर रुट डायवर्ट रखा। क्वारब से बड़े वाहन वाया क्वारब होते हुए हल्द्वानी भेजे गए जबकि रानीखेत पुल के समीप भी बड़े वाहनों को रोका गया।

थर्टी फर्स्ट व नव वर्ष के आगमन पर पहाड़ पहुंचने वाले पर्यटकों को जाम में परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए पुलिस ने विशेष तैयारी की। रविवार को पर्यटकों की बढ़ती संख्या व हाइवे पर बढ़ते वाहनों के दबाव के मद्देनजर खैरना चौकी पुलिस की टीम एएसआई गिरीश चंद्र टम्टा की अगुवाई में खैरना स्थित नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद की सीमा पर मुस्तैद हो गई। पहाड़ से तराई को जा रहे वाहनों को बार्डर पर रोक दिया गया जबकि कई वाहनों को वाया क्वारब रामगढ़ होते हुए हल्द्वानी को भेजा गया। रानीखेत से आने वाले मालवाहक वाहनों को भी रानीखेत पुल के समीप रोके दिया गया। देर शाम वाहनों को गंतव्य को रवाना किया गया। पुलिस की विशेष रणनीति कारगर साबित हुई और पर्यटकों को हाइवे पर जाम से निजात मिल सकी। चौकी प्रभारी खैरना दिलीप कुमार के अनुसार नव वर्ष के जश्न पर पहाड़ पहुंचने वाले पर्यटकों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

error: Content is protected !!