🔳सिरसा की टीम को दी 59 रन से दी करारी शिकस्त
🔳104 रन की पारी की बदौलत रणजीत बने मैन ऑफ द मैच
🔳कमल को मिला प्लेयर आफ द टूर्नामेंट का खिताब
🔳चैंपियनशिप में 32 टीमों के खिलाड़ियों ने दिखाया दम
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर सिरसा क्षेत्र में खेली जा रही किक्रेट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला सड़का किक्रेट क्लब की टीम ने जीत लिया। फाइनल मुकाबले में शतक जमाने वाले रणजीत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। विजेता तथा उपविजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी भेंट की गई।
सिरसा स्थित खेल मैदान में खेली जा रही किक्रेट चैम्पियनशिप का मुकाबले का लुत्फ उठाने आसपास के गांवों से सैकड़ों खेलप्रेमी सुबह से ही किक्रेट मैदान पर पहुंचे। फाइनल मुकाबले का शुभारंभ भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मदन सिंह मेहरा ने किया। फाइनल मुकाबले में सड़का किक्रेट क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। सड़का के बल्लेबाजों ने अपनी टीम को सधी हुई शुरुआत दी। रणजीत के शानदार 104 रन की पारी की बदौलत 183 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिरसा किक्रेट क्लब की शुरुआत बेहद खराब रही। बल्लेबाज मोहित के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज पिच पर ज्यादा देर नहीं टिक सका। मोहित ने अपनी टीम के लिए पचास रन जोड़े। मोहित के आउट होने के बाद पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई। सभी खिलाड़ी 16वें ओवर में ही महज 125 रन पर आउट हो गए और। सड़का की टीम ने मुकाबला 59 रन के अंतर से जीत लिया। रणजीत मैन ऑफ द मैच जबकि कमल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए। मुख्य अतिथि भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मदन मेहरा ने विजेता तथा उपविजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी भेंट की। आयोजन समिति सदस्यों ने चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाली सभी 32 टीमों के खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।




