🔳सीएचसी सुयालबाड़ी में लगा विशेष स्वास्थ्य शिविर
🔳मरीजों को बांटी गई निशुल्क दवाइयां
🔳बिमारियों से बचाव को बताए गए तौर तरीके
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित सुयालबाड़ी में लगे स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। ग्रामीणों को बिमारियों से बचने के तौर तरीके बताए गए साथ ही पौष्टिक भोजन पर जोर दिया गया। चिकित्सकों ने बताया की पौष्टिक भोजन तमाम बिमारियों से लड़ने में कारगर है।
हाइवे पर स्थित सीएचसी सुयालबाड़ी के परिसर में लगे स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ चिकित्सा प्रभारी डा.सत्यवीर सिंह ने किया। चिकित्सा प्रभारी डा. सत्यवीर सिंह ने शिविर में पहुंचे गांवों के बाशिंदों को विभिन्न बिमारियों की जानकारी दे बचाव के तौर तरीके बताए। बताया की भोजन में पौष्टिक आहार शामिल करने से तमाम बिमारियों से लड़ा जा सकता है। शिविर में दूरदराज के गांवों से पहुंचे चालीस से अधिक ग्रामीणों का बीपी, शूगर व पेशाब व खून की जांच की गई। शिविर में पहुंची अधिकांश महिलाओं ने पैर की दर्द की शिकायत की। ग्रामीणों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। इस दौरान दंत चिकित्सक डा. शिखा गोयल, डा. राहुल, डा. भूमि, दीपा पांडे, सुधीर कुमार, कमलेश कुमार, आरती, ममता नेगी, भावना नेगी, अनीता चौहान, बसंत कुमार, खीमानंद सुयाल, नरेश कुमार, भुपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!