🔳शिक्षको, अभिभावकों व ग्रामीणों ने चलाया विशेष अभियान
🔳विद्यालय के समीप तक पहुंच गए थे चार गुलदार
🔳बड़ी बड़ी झाड़ियों से गुलदार के छिपे बैठे होने का बढ़ रहा था खतरा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
समीपवर्ती चापड़ गांव स्थित विद्यालय के आसपास गुलदार की घुसपैठ रोकने को शिक्षकों, ग्रामीणों व अभिभावकों ने राजकीय जूनियर हाईस्कूल के परिसर के आसपास विशेष अभियान चलाकर बड़ी बड़ी झाड़ियों का कटान कर निस्तारण किया। झाड़ियां होने से गुलदार के छुपे रहने का खतरा बढ़ता ही जा रहा था। ग्रामीणों के अनुसार झाड़ियां कटान से अब काफी हद तक गुलदार के छिपने का खतरा कम हो गया है। बीते दिनों विद्यालय के नजदीक तक चार गुलदारों के पहुंचने से हड़कंप मच गया था।
समीपवर्ती चापड़ गांव स्थित राजकीय जूनियर हाईस्कूल के समीप तक बीते दिनों एक साथ चार गुलदारों के देखे जाने से हड़कंप मचा हुआ है। अभिभावक निगरानी में बच्चों को स्कूल पहुंचा रहे हैं। हालांकि वन विभाग ने पिंजरा भी लगाया है पर गुलदार कैद नही हो सके हैं। शुक्रवार को अभिभावकों, ग्रामीणों व शिक्षकों ने संयुक्त बैठक पर विद्यालय परिसर के चारों ओर उग चुकी बड़ी बड़ी झाड़ियों के निस्तारण का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने कहा की झाड़ियों के होने से गुलदार को छिपने की जगह मिल जा रही है ऐसे में कभी भी वो घात लगाकर हमला कर सकता है। बगैर समय गवांए संयुक्त रुप से अभियान चलाकर झाड़ी कटान का कार्य शुरु कर दिया गया। करीब चार घंटे से भी अधिक समय तक चले अभियान के बाद झाड़ियों का निस्तारण किया गया । झाड़ी कटान होने के बाद अब काफी हद तक गुलदार के छिपे बैठे होने का खतरा भी टल गया। शिक्षकों ने अभिभावकों से विशेष अहतियात बरतने का आह्वान किया। इस दौरान पूरन सिंह राणा, तारा दत्त जोशी, भूपाल सिंह राणा, नीमा नेगी, भावना तिवारी,आशा देवी, चंपा देवी, लीला देवी, उमा जोशी आदि मौजूद रहे।




