🔳भाजपा कार्यकर्ताओं ने निमंत्रण पत्र बांटने को लेकर कई चर्चा
🔳टूनाकोट गांव में बैठक कर सौंपी गई जिम्मेदारी
🔳अयोध्या राम मंदिर मंदिर में 22 जनवरी को होगा भव्य समारोह

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर गांवों में भी तैयारी तेज हो गई है। समीपवर्ती टूनाकोट गांव में हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में गांव गांव निमंत्रण पत्र पहुंचाने को लेकर चर्चा हुई। बकायदा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

गुरुवार को समीपवर्ती टूनाकोट गांव में हुई बैठक में तमाम महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष राम सिंह व महामंत्री सुनील मेहरा ने संयुक्त रुप से की। वक्ताओं ने कहा की अयोध्या राम मंदिर में आगामी 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर भव्य समारोह प्रस्तावित है। समारोह में देश के कोने कोने से श्रद्धालु अयोध्या पहुंचेंगे। गांवों से भी लोग समारोह में शिरकत करने को तैयार है‌। कार्यकर्ताओं से गांव गांव निमंत्रण पत्र बांटने का आह्वान किया गया। महिला मोर्चा जिला मंत्री हेमा नेगी ने मातृ शक्ति से भी ऐतिहासिक समारोह में भागीदारी की अपील की। गांवों में निमंत्रण पत्र वितरण किए जाने को बकायदा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। बैठक में चापड़, हिडा़म, मंडलकोट, मटेला, मनारी, हल्द्वीयानी समेत आसपास के गांवों से पहुंचे भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान नंदा बल्लभ, नारायण सिंह, चंदन सिंह, जीवन सिंह , आंनद पांडे, महेश नैनवाल, पनी राम, हरीश नैनवाल, राजेंद्र सिंह नेगी, जीवन चंद्र, भगवत नेगी, विमला देवी, भावना मेहरा, नंदी देवी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!