🔳खैरना स्थित शिवालय पहुंचा अक्षत पूजन कलश
🔳लोगों से किया गया यात्रा में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले देशभर में अक्षत पूजन कलश यात्रा निकाली जा रही है। 30 दिसंबर को गरमपानी से खैरना तक भव्य यात्रा निकाली जाएगी। क्षेत्रवासियों से यात्रा में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया गया है।
अक्षत पूजन कलश के गरमपानी पहुंचने पर स्वागत किया गया। सरस्वती विद्या मंदिर भीमताल से अक्षत कलश प्राप्त कर जीवनदायिनी कोसी व शिप्रा नदी के तट पर स्थित शिवालय मंदिर में रखा गया। विशेष पूजा अर्चना की गई। समाजसेवी मदन मोहन कैड़ा के अनुसार 30 दिसंबर को मंदिर से बाजार क्षेत्र में भव्य अक्षत कलश यात्रा निकाली जाएगी। मदन मोहन कैड़ा ने क्षेत्रवासियों से बढ़-चढ़कर अक्षत कलश यात्रा में भागीदारी का आह्वान किया है।




