🔳बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में चलाया जा रहा विशेष अभियान
🔳मास्टर ट्रेनर दे रहे ईवीएम बीपी पेट्स के बारे में विस्तार से जानकारी
🔳 मतदान के लिए भी किया जा रहा जागरुक
((( बेतालघाट से तारा भंडारी की रिपोर्ट)))

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग भारत सरकार व मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड तथा जिला निर्वाचन अधिकारी नैनीताल के आदेशानुसार नामित मास्टर ट्रेनरों के द्वारा ईवीएम बीपी पेट्स के विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी बेतालघाट ब्लॉक के समस्त मतदान केन्द्रों पर दी जा रही है। मास्टर ट्रेनर आर. पी. पांडेय एवं धीरेंद्र रावत ने बताया कि अभी तक हरी नगर, ऊंचाकोट, घोड़िया हल्सो, मल्ली सेठी राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट तिवारीगांव नैनीचैक जीआईसी मल्ली सेठी, तौराड़ आदि मतदान केदो पर मतदाताओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है बेतालघाट में इंटर कॉलेज के छात्राओं में खेमचंद डोर्बी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी ईवीएम से मतदान कैसे करते हैं सीखा। साथ ही यह बताया गया कि 18 साल के मतदाता है उन्हें अपना मतदाता पहचान पत्र नहीं बन पाया हो उसे अवश्य बना लें । मास्टर ट्रेनर आर. पी. पांडे ने यह भी बताया की अधिक से अधिक संख्या में आप लोग मतदान करने जाएं और अपने मताधिकार का प्रयोग करे। ईवीएम जन जागरूकता अभियान के टीम में मास्टर ट्रेनर आर. पी. पांडे, प्रभारी एवं अनुदेशक आई. टी. आई. बेतालघाट, धीरेंद्र रावत , विनोद कुमार, पंकज जोशी, चंद्रशेखर पांडे, प्रेमा , हरिश्चंद्र , दीनानाथ, कुंदन सिंह , आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!