🔳विद्यार्थियों को दी गई वीर बाल दिवस पर विस्तार से जानकारी
🔳विद्यार्थियों को किया गया पुरुस्कार का वितरण
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के जीआइसी रातीघाट व गरजोली में वीर बाल दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को वीर बाल दिवस पर विस्तार से जानकारी दी। बाद में नौनिहालों को पुरस्कार भी बांटे गए।
मंगलवार को जीआइसी रातीघाट में वीर बाल दिवस पर हुए कार्यक्रमो का शुभारंभ प्रधानाचार्य नवीन चंद्र पंत ने किया। एनएसएस के कार्यक्रम प्रभारी दिनेश रावत ने कहा कि सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों को सम्मान देने के लिए वीर बाल दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हर साल 26 दिसंबर को वीरता व बलिदान के रुप में उनको याद किया जाता है। विद्यार्थियों ने विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। उधर जीआइसी गरजोली में भी वीर बाल दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। नौनिहालों को पुरस्कार भी बांटे गए।




