🔳स्थानीय युवाओं ने रेस्क्यू अभियान चला घायलों को पहुंचाया अस्पताल
🔳रानीखेत खैरना स्टेट हाइवे पर भुजान क्षेत्र की घटना
🔳वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से मचा हड़कंप
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
रानीखेत खैरना स्टेट हाइवे पर वाहन असंतुलित होकर कोसी नदी क्षेत्र की ओर जा गिरा। वाहन के गिरने की आवाज से आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वाहन में फंसे चालक व अन्य व्यक्ति को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायलों का उपचार किया गंभीर हालत में एक घायल को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
मंगलवार शाम जवाहर ज्योति दमवाढूगां, हल्द्वानी निवासी महेश सिंह बिष्ट वाहन यूके 04 सीसी 0024 में साथी किलकोट, रानीखेत निवासी अन्नू मर्तोलिया को लेकर चिलियानौला (रानीखेत) से हल्द्वानी की ओर रवाना हुआ। महेश स्टेट हाइवे पर भुजान क्षेत्र के समीप पहुंचा ही था की एकाएक वह वाहन पर संतुलन खो बैठा। नतीजतन वाहन असंतुलित होकर स्टेट हाइवे से करीब पचास मीटर नीचे कोसी नदी क्षेत्र में जा गिरा। वाहन के गिरने की आवाज सुन आसपास के लोग घटनास्थल की और दौड़ पड़े। स्थानीय सोनू बिष्ट, रजत जोशी व हेम जोशी बामुश्किल वाहन के नजदीक पहुंचे। अंधेरे के रेस्क्यू अभियान में परेशानी आई बावजूद तीनों युवकों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन के अंदर फंसे दो लोगों को बामुश्किल बाहर निकाला। खैरना पुलिस व स्थानीय लोगो की मदद से दोनों को गरमपानी अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने दोनों को प्राथमिक उपचार किया। अन्नू मर्तोलिया को नाजुक हालत में हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।




