🔳खैरना के समीप रुट डायवर्ट करने के दौरान पुलिस से उलझे
🔳पुलिस ने निकाली हेकड़ी, नशे में होने की भी हुई पुष्टि
🔳नियमों का पालन न करने पर पुलिस ने अपनाया सख्त रुख
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर पुलिस कार्य में बांधा डालने पर दो ट्रक चालकों को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में दोनो के शराब के नशे में होने की भी पुष्टि हुई। पुलिस का सख्त रुख देख हंगामा कर रहे दोनों वाहन चालकों की हेकड़ी निकल गई। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार के अनुसार नियमों का उल्लघंन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने पर चौकी पुलिस की टीम ने रानीखेत पुल के समीप बड़े वाहनों को कुछ देर के लिए रोक दिया। कुछ वाहनों को वाया रामगढ़ होते हुए हल्द्वानी की ओर रवाना किया गया। पुलिस टीम चौकी प्रभारी दिलीप कुमार की अगुवाई में कार्य में जुटी थी की तभी जाख गांव निवासी ट्रक चालक विक्की अधिकारी तथा लोश्ज्ञानी, नथुवाखान निवासी भरत बिष्ट पुलिस टीम से उलझने लगे। पुलिस टीम ने दोनों को समझाने का प्रयास किया पर दोनों युवक लगातार बांधा उत्पन्न करने लगे। पुलिस ने सख्त रुख अपना दोनों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में दोनों के शराब के नशे में भी होने की पुष्टि हुई। चौकी प्रभारी ने दोनों युवकों को कड़ी फटकार भी लगाई। इस दौरान एएसआई गिरीश चंद्र टम्टा, राजेंद्र सती, प्रयाग जोशी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!