🔳जंयती पर याद किए गए भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी
🔳कुशल प्रशासक, राजनितिज्ञ के साथ लोकप्रिय जन नेता के रुप में थी पहचान
🔳वक्ताओं ने किया भारत रत्न के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर भाजपा मंडल कार्यालय में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा की पूर्व प्रधानमंत्री ने न केवल उत्तराखंड राज्य का निर्माण किया बल्कि राज्य के विकास को रोड मैप भी तैयार किया। कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान भी किया गया।
सोमवार को भाजपा कार्यालय गरमपानी में पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर गोष्ठी हुई। वक्ताओं ने कहा की पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने देश हित में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए। विदेशों में भी देश का नाम आगे बढ़ाया। संयुक्त राष्ट महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में बतौर प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने हिंदी में भाषण दे मातृभाषा का गौरव बढ़ाया। मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह व गोविन्द सिंह नेगी ने कहा की भारत रत्न कुशल प्रशासक, राजनीतिज्ञ के साथ ही लोकप्रिय जन नेता व महान वक्ता भी थे। समाज के हर वर्ग के लोग आज भी भारत रत्न के कार्यों को याद करते हैं। मनीष तिवारी ने कार्यकर्ताओं से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। देश को आत्मनिर्भर व विकसित भारत बनाने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दीवान सिंह, विनोद सिंह, दामोदर जोशी, उमेश बर्गली, हीरा सिंह, रईस अहमद, गोधन सिंह, रेखा देवी, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!