🔳रामगढ़ व बेतालघाट के अधिकांश विद्यालयों में नहीं है पर्यावरण मित्र
🔳स्वच्छ भारत अभियान के संवाहक खुद संभाल रहे स्कूलों में कमान
🔳पंचायत प्रतिनिधियों व व्यापारियों ने उठाई पर्यावरण मित्रों की तैनाती की मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
देश प्रदेश में स्वच्छ भारत अभियान के बड़े बड़े दावे किए जा रहे हैं पर धरातल की स्थिति कुछ और ही हकीकत बंया कर रही है। लोगों को जागरुक करने को जागरुकता अभियान चलाने वाले वाले नौनिहालों के विद्यालय ही पर्यावरण मित्र की तैनाती को तरस रहे हैं आलम यह की शिक्षा के मंदिरों में विद्यार्थी व गुरुजन ही झाडू लगाने का जिम्मा भी संभाले है। विद्यालयों में पर्यावरण मित्र की तैनाती न होने से अभिभावकों में भी गहरी नाराजगी है। बेतालघाट व रामगढ़ ब्लॉक के अधिकांश विद्यालय पर्यावरण मित्र विहीन है। खंड शिक्षा अधिकारी रामगढ़ गितिका जोशी के अनुसार विद्यालय में विभाग से तैनाती नहीं है। प्रबंधन समिति को पर्यावरण मित्र रखने का अधिकार है।
पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों की कमी से नौनिहालों का भविष्य अंधकारमय बना हुआ है। कई विद्यालयों एक शिक्षक के भरोसे पहली से पांचवीं कक्षा तक की जिम्मेदारी है। वहीं विद्यालयों में सफाई का जिम्मा भी नौनिहाल व गुरुजन संभाले हुए हैं। बेतालघाट ब्लाक के 11 जीआइसी तथा रामगढ़ ब्लॉक के 13 जीआइसी व सात जूनियर हाईस्कूल में पर्यावरण मित्र की तैनाती न होने से मजबूरी में गुरुजन व नौनिहाल ही झाडू उठा रहे हैं। स्वच्छ भारत अभियान के जागरुकता कार्यकमों में विद्यालयी नौनिहाल ही बढ़-चढ़ कर भागीदारी कर रहे हैं पर स्कूलों में भी सफाई का भार मासूम कंधों पर है। विद्यालयों में सफाई व्यवस्था को तैनाती न होने अभिभावकों व पंचायत प्रतिनिधियों तथा व्यापारियों में गहरी नाराजगी है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कुबेर सिंह जीना, मदन सुयाल, गजेन्द्र सिंह नेगी, मनोज नैनवाल, महेंद्र सिंह बिष्ट आदि ने स्कूलों में पर्यावरण मित्र की तैनाती किए जाने की मांग उठाई है। खंड शिक्षा अधिकारी रामगढ़ गितिका जोशी के अनुसार विद्यालयों में पर्यावरण मित्र की विभाग से तैनाती नहीं है। विद्यालय प्रबंधन समिति को पर्यावरण मित्र रखने का अधिकार है।




