🔳चालक का नहीं लगा सुराग, पुलिस जांच में जुटी
🔳मध्यरात्रि दुर्घटना की आवाज सुन घरों से बाहर निकले लोग
🔳पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त डंपर को हाइवे से हटवाया
(((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर काकड़ीघाट क्षेत्र में खड़िया से लदा डंपर असंतुलित होकर पलट गया। गनीमत रही की कोई अन्य वाहन चपेट में नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया। चालक का कुछ पता नहीं लग सका है। खैरना पुलिस की टीम दुर्घटना के कारणों व चालक का पता लगाने में जुट गई है।
हाइवे पर काकड़ीघाट क्षेत्र में बीती रात वाहन के पलटने की आवाज सुन आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। हाइवे पर खड़िया से लदा डंपर यूके 02 सीए 0838 पलटा हुआ था। अनहोनी के अंदेशे से स्थानीय लोगों ने चालक की तलाश शुरु की पर काफी खोजबीन के बाद भी चालक का कुछ पता नहीं चल सका। चालक के कहीं निकल जाने की आंशका जताई गई। सूचना के बाद चौकी पुलिस खैरना की टीम भी मौके को रवाना हुई। डंपर के पलटने से हाइवे पर आवाजाही भी प्रभावित हो गई। पुलिस टीम ने हल्द्वानी से क्रेन मंगवाकर दुर्घटनाग्रस्त डंपर को हटाया। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार के अनुसार चालक व दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

error: Content is protected !!