🔳चालक के बेसुध होने पर हमलावर हुआ मौके से फरार
🔳घायल चालक ने पुलिस से की मामले में कार्रवाई की मांग
🔳हाइवे पर हुई घटना से वाहन चालकों में हड़कंप
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर पाडली क्षेत्र में ट्रक चालक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले से चालक मौके पर बेहोश हो गया हो। होश में आने के बाद पुलिस को सूचना दे आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
लोधिया, अल्मोड़ा निवासी दीपक मध्य रात्रि ट्रक यूके 01 सीए 1317 में निर्माण सामग्री लाद हल्द्वानी से अल्मोड़ा की ओर रवाना हुआ। दीपक हाइवे पर पाडली क्षेत्र में ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर लघुशंका को उतरा की तभी पीछे से आकर रुके ट्रक के चालक ने उसके साथ हाथापाई शुरु कर दी। हाथ में लिए धारदार हथियार से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। सिर पर चोट लगने से बेसुध हो गया। होश में आने पर वह जमीन पर गिरा था। हमलावर मौके से फरार हो चुका था। दीपक ने घटना की सूचना वाहन मालिक के साथ ही पुलिस को भी दी है। चालक दीपक के अनुसार हमलावर टक्कर मारने का आरोप लगा मारपीट पर उतारु हो गया जबकि उसके वाहन की कहीं भी टक्कर नहीं हुई थी। आरोप लगाया की आरोपित ने शराब के नशे में उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। दीपक ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। हाइवे पर हुई घटना से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है।




