🔳नौनिहालों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां
🔳विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को बांटे उपहार
🔳विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर रातीघाट क्षेत्र में स्थित ब्लूमिंग बड्स विद्यालय में क्रिसमस महोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रम हुए। नौनिहालों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समा बांधा। विद्यालय प्रबंधन ने नौनिहालों को उपहार बांट क्रिसमस महोत्सव के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
ब्लूमिंग बर्डस विद्यालय में क्रिसमस महोत्सव परपर विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। विद्यालय को विशेष तौर पर सजाया गया। नौनिहालों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। भाषण, नाटक, वाद विवाद प्रतियोगिता भी हुई। विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता में नौनिहालों ने दमखम दिखाया। विद्यालय के शिक्षकों ने नौनिहालों को क्रिसमस डे के विषय पर विस्तार से जानकारी दी। सभी त्यौहारों को मिलजुल कर मनाने की अपील की। बाद में नौनिहालों को उपहार भी वितरित किए गए। विद्यालय में हुए कार्यक्रम से नौनिहाल काफि खुश नजर आए। इस दौरान प्रधानाचार्य गीता देवी, मेघना, प्रियंका आर्या, संजय कुमार, आशा समेत कई अभिभावक मौजूद रहे। अभिभावकों ने भी विद्यालय में हुए कार्यक्रम की सराहना की।

error: Content is protected !!