🔳जीआइसी रातीघाट में लोक संस्कृति पर्व के रुप में मनाई गई जंयती
🔳विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने की बढ़-चढ़कर भागीदारी
🔳सहभोज कार्यक्रम में कुमाऊंनी व्यंजनों ने मचाई धूम
🔳 बेतालघाट बालिका इंटर कालेज में भी हुए विभिन्न कार्यक्रम
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के जीआइसी रातीघाट में राज्य आंदोलन के प्रेरणा स्रोत स्व. इंद्रमणि बडोनी की जयंती लोक संस्कृति पर्व के रुप में मनाई गई। वक्ताओं ने कहा की महान तपस्या व त्याग के कारण ही स्व. इंद्रमणि बडोनी को उत्तराखंड का गांधी कहा गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कार बांटे गए। सहभोज कार्यक्रम में कुमाऊंनी व्यंजनों की धूम रही।
रविवार को विद्यालय परिसर में हुए कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाचार्य नवीन चंद्र पंत व अभिभावकों ने राज्य आंदोलन में अहम भागीदारी निभाने वाले स्व. इंन्द्रमणी बडोनी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्रधानाचार्य नवीन चंद्र पंत ने कहा की महान तपस्या व त्याग के कारण स्व. बडोनी को उत्तराखंड का गांधी भी कहा गया। विद्यार्थियों से स्व. बडोनी के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। लोक संस्कृति दिवस के तहत हुए कार्यक्रम का संचालन डीएस रावत ने किया। विद्यालय की छात्रा सशिका व कनिका बिष्ट में कुमाऊंनी भाषा में स्व. इंद्रमणि बडोनी की जीवन पर प्रकाश डाला। कुमाऊनी परिधानों में सजे-धजे नौनिहालों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दे समा बांधा। लोक नृत्य प्रतियोगिता में हिमानी आर्या विजेता बनी जबकि सलोनी दूसरे स्थान पर रही। कुमकुम व लवली संयुक्त रुप से तीसरे पायदान पर रही।भाषण प्रतियोगिता में कनिका बिष्ट पहले, सशिका दूसरे व चेतन तीसरे स्थान पर रहे। झौडा गायन में कुमकुम की टीम ने बाजी मारी जबकि माही व रवीना की टीम ने दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। नाटक में जया भंडारी की टीम विजेता बनी। बाद में विद्यालय परिसर में ही सहभोज कार्यक्रम में कुमाऊंनी व्यंजनों ने खूब वाहवाही लूटी।इस दौरान हरीश चंद्र, संतोष नेगी, धारा बल्लभ, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
बेतालघाट बालिका इंटर कालेज में भी हुए विभिन्न कार्यक्रम
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेतालघाट परिसर में रविवार को हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य भारती आर्या, पीटीए अध्यक्ष पुष्पा बोहरा, एसएमसी अध्यक्ष सुरेश चंद्र, ग्राम प्रधान भावना पडियार, हास्य कवि राजकुमार भंडारी ने संयुक्त रूप से किया। इसके पश्चात लोक नृत्य जय हो कुमाऊं………। जय हो गढ़वाल ……..। मधुली तेरी……..। मेरी मातृभूमि……….आदि कार्यक्रम विभिन्न स्कूलों के छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए। एपण प्रतियोगिता में लतिका प्रथम तेजस्विता सिंह द्वितीय व मोनिका तृतीय स्थान पर रही। शहजादा कोहिनूर ने इंद्रमणि बड़ौनी के जीवन पर प्रकाश डाला। हास्य कवि राजकुमार भंडारी ने अपनी कविताओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं को खूब हंसाया। संचालन मीनाक्षी जोशी ने किया। इस अवसर पर कविता परिहार, पूजा नेगी, सीमा कनवासी, भारती भट्ट, संजय जोशी, भानु प्रकाश जोशी आदि मौजूद रहे।




