🔳हमले में नाकाम होने पर बकरी को बनाया निवाला
🔳बेतालघाट ब्लॉक के बिसने गांव की घटना
🔳घटना से दहशत में आए गांव के बाशिंदे
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

गांवों में गुलदार की आवाजाही तेज होने से गांवों के बाशिंदे खौफजदा हैं। बेतालघाट ब्लॉक के बिसने क्षेत्र में सुबह दस बजे गुलदार बुजुर्ग पर हमलावर हो गया। बुजुर्ग ने बामुश्किल भागकर जान बचाई। हमले में नाकाम होने पर हिंसक हो चुके गुलदार ने बुजुर्ग की बकरी को मार डाला। खौफजदा ग्रामीणों ने गुलदार की आवाजाही रोकने को ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है। गुलदार के भय से अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से भी डरने लगे हैं।
पर्वतीय क्षेत्रों में गुलदार जंगल से उतर तेजी से आबादी तक पहुंचने लगे है‌। जंगल के शांत समझे जाने वाले माहौल में इंसानों का बढ़ता दखल गुलदार को आबादी की ओर रुख करने को मजबूर कर रहा है। बीते दिनों काकड़ीघाट क्षेत्र में सड़का गांव के युवक को मार डालने की घटना से कोसी घाटी के गांवों में भी गुलदार की घुसपैठ बढ़ गई है। अब दिन दोपहर ही गुलदार आबादी के नजदीक तक पहुंच जा रहा है‌। रविवार सुबह दस बजे पीपलचौडा गांव निवासी बुजुर्ग थेप राम बकरियों को लेकर समीप बसने क्षेत्र में पहुंचे तभी घात लगाए गुलदार ने बुजुर्ग पर हमला बोल दिया। बुजुर्ग थेप रहे गुलदार के हमले से बामुश्किल बचे‌। गुलदार से बचने को बुजुर्ग समीप के घर में घुस गए। गुलदार बुजुर्ग की बकरी को निवाला बना जंगल की ओर भाग गया। बुजुर्ग ने सूचना गांव में दी। सूचना से पूरे गांव में दहशत फैल गई। स्थानीय मनोज कुमार, चंदन राम, गिरीश राम, लक्ष्मण कुमार, लछी राम आदि ग्रामीणों ने गुलदार की आवाजाही रोकने को ठोस उपाय किए जाने की मांग वन विभाग से की है।

error: Content is protected !!