🔳विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी गई प्रस्तुति
🔳पहली बार मनाए गए कार्यक्रम से नौनिहाल हुए खुश
🔳विद्यालय प्रबंधन ने बांटे उपहार
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के सूदूर ताड़ीखेत गांव में स्थित विद्यालय में क्रिसमस डे मनाया गया। नौनिहालों ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समा बांधा। विद्यालय प्रबंधन ने नौनिहालों को उपहार बांट क्रिसमस डे के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
शनिवार को जीपीएस ताड़ीखेत में क्रिसमस कार्यक्रम पर विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। विद्यालय को विशेष तौर पर सजाया गया। नौनिहालों ने कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। भाषण, नाटक, वाद विवाद प्रतियोगिता भी हुई। विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता में नौनिहालों ने दमखम दिखाया। विद्यालय के शिक्षकों ने नौनिहालों को क्रिसमस डे के विषय पर विस्तार से जानकारी दी। सभी त्यौहारों को मिलजुल कर मनाने की अपील की। बाद में नौनिहालों को उपहार भी वितरित किए गए। सूदूर गांव में स्थित विद्यालय में हुए कार्यक्रम में नौनिहाल काफि खुश नजर आए। इस दौरान प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र, बंसती देवी, गोपाल राम, दया सागर, चंपा देवी, कमला देवी, मंजू देवी समेत कई अभिभावक मौजूद रहे। अभिभावकों ने भी विद्यालय में हुए कार्यक्रम की सराहना की।




