🔳टूनाकोट गांव में लगे शिविर में 15 लोगों में हुई पुष्टि
🔳चिकित्सकों ने बांटी दवाइयां व पौष्टिक आहार के सेवन की दी सलाह
🔳आंगनबाड़ी व स्कूली बच्चों का भी हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
समीपवर्ती टूनाकोट गांव में लगे विशेष स्वास्थ्य शिविर में आसपास के गांवों से पहुंचे ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाइयां वितरित की गई। आंगनबाड़ी केंद्र के नौनिहालों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने नौनिहालों को पौष्टिक आहार खिलाने पर जोर दिया।
शनिवार को टूनाकोट गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के परिसर में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगा। स्वास्थ्य शिविर में आसपास के तिपोला, सुखोली, चापड़, कमान, मंडलकोट, बगवान समेत तमाम गांवों से सैकड़ों ग्रामीणों पहुंचे। आंगनबाड़ी केंद्र व प्राथमिक विद्यालय के नौनिहालों की भी स्वास्थ्य जांच की गई। डा. भावना जोशी तथा सीएचओ गीता जोशी ने ग्रामीणों के शुगर, बीपी समेत अन्य बिमारियों की जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरित की। जांच के दौरान नौ लोगों में उच्च रक्तचाप तथा छह लोगों में शूगर की पुष्टि हुई। चिकित्सकों ने नौनिहालों के खानपान में पौष्टिक आहार की मात्रा बढ़ाने तथा बाजार के भोज्य पदार्थो से बच्चों को दूर रखने का आहार किया। ग्रामीणों को भी भोजन में हरी सब्जी, मंडवा व अन्य पौष्टिक आहार को शामिल करने को कहा। बताया की पौष्टिक आहार तमाम बिमारियों से लड़ने में सहायक है। गांवों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने तथा तमाम बिमारियों की जानकारी दे बचाव के तौर तरीके भी बताए। भाजपा मंडल महामंत्री सुनील मेहरा ने कहा की ऐसे शिविर से गांवों के बाशिंदे लाभान्वित होते हैं। इस दौरान उत्तम सिंह, आशा कार्यकर्ता आशा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता मेहरा, दीवान सिंह, नारायण सिंह, धन सिंह, गोपाल सिंह, आंनद सिंह, देवेंद्र सिंह, हीरा सिंह, बचे सिंह, गोविन्द सिंह आदि मौजूद रहे।




