🔳टेंडर प्रक्रिया के सरलीकरण की उठाई मांग
🔳विधायक के माध्यम से सिंचाई मंत्री को भेजा ज्ञापन
🔳टेंडर प्रक्रिया में कठिन शर्तों पर जताई गहरी नाराजगी

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में सिंचाई नहरों में ई टेंडरिंग व कठिन शर्तों का मामला तूल पकड़ गया है। ठेकेदारों के शिष्टमंडल ने विधायक सरिता आर्या से मुलाकात कर परेशानी गिनाई। विधायक के माध्यम से प्रदेश के सिंचाई मंत्री को ज्ञापन भेज छोटे ठेकेदारों के हित को ध्यान में रख निर्णय लेने की मांग उठाई है।

ब्लॉक के गांवों में तीन वर्ष से ध्वस्त पड़ी सिंचाई नहरों की मरम्मत को ई टेंडरिंग व कठिन शर्तों से लोगों में गहरी नाराजगी है। शनिवार शाम ठेकेदारी से जुड़े ब्लॉक के दो दर्जन से अधिक लोगों ने नैनीताल में विधायक सरिता आर्या से मुलाकात की। विधायक को बताया की सिंचाई विभाग ने मनमाने ढंग से अधिकांश टेंडर ए व बी श्रेणी में लगाए हैं जबकि क्षेत्र के अधिकांश ठेकेदार सी व डी श्रेणी में पंजीकृत हैं। वहीं कुछ टेंडर सी व डी श्रेणी में भी लगाए हैं तो उसमें कठिन शर्ते लगा दी है जिससे क्षेत्र के ठेकेदार प्रक्रिया से वंचित हो गए हैं। आरोप लगाया की दस से बीस किमी की दूरी पर स्थित नहरों के भी एक ही टेंडर लगाए गए हैं जो नियम के विरुद्ध है। ठेकेदारों ने विधायक के माध्यम से प्रदेश के सिंचाई मंत्री को ज्ञापन भी भेजा। विधायक सरिता आर्या से भी स्थानीय लोगों के हित में टेंडर प्रक्रिया को सुगम किए जाने की मांग उठाई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष बेतालघाट नंदी खुल्बे, महेंद्र गोस्वामी, नवीन चंद्र, दयाल दरमाल, प्रताप बोहरा, एलडी पंत, अर्जुन जलाल, धीरज मेहरा, कैलाश नैनवाल, हरीश मेहरा, सुरेन्द्र भंडारी,किसन बुधौडी़, नवीन कश्मीरा आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!