🔳रोमांचक मुकाबले में पांच विकेट से की जीत दर्ज
🔳पवन को मिला मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार
🔳चैंपियनशिप का लुत्फ उठाने पहुंचे आसपास के गांवों से पहुंच रहे किक्रेट प्रेमी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
टूनाकोट क्षेत्र में किक्रेट चैम्पियनशिप के दौरान रोमांचक मुकाबले खेले जा जा रहे हैं। चैंपियनशिप के तीसरे दिन तिकोनिया शूटर क्लब की टीम ने विशालकोट की टीम को हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। पवन को शानदार प्रदर्शन पर मैन ऑफ द मैच के पुरुस्कार से नवाजा गया।
शुक्रवार को टूनाकोट स्थित मैदान पर विशालकोट व तिकोनिया शूटर किक्रेट क्लब के बीच मुकाबला हुआ। मैच का शुभारंभ आयोजन समिति अध्यक्ष सुनील मेहरा ने किया। सुनील मेहरा ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन का आह्वान किया। विशालकोट टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 12 ओवर में टीम ने 105 रन का स्कोर बनाया। विजयी लक्ष्य का पीछा करने उतरी तिकोनिया शूटर के बल्लेबाजों ने अपनी टीम को सधी हुई शुरुआत दी। बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन से तिकोनिया शूटर की टीम ने पांच विकेट से मुकाबला जीत लिया। पवन को मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार दिया गया। आंनद सिंह व राजेंद्र सिंह ने अंपायर की भूमिका निभाई। किक्रेट चैम्पियनशिप का लुत्फ उठाने आसपास के गांवों से सैकड़ों किक्रेट प्रेमी टूनाकोट पहुंच रहे हैं। इस दौरान विजय सिंह, नवीन सिंह, हीरा सिंह, गुड्डू, नारायण सिंह, देवेंद्र सिंह, रमेश सिंह, राजू, मंयक प्रियांशु, आंनद सिंह आदि मौजूद रहे।




