🔳लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति के साथ वाहन सीज
🔳एक ने कार पर मारी टक्कर दूसरा नशे में दौड़ा रहा था कार
🔳मोबाइल पर बात करना भी पड़ा मंहगा, लगाया जुर्माना
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर शराब के नशे में कार दौड़ा रहा चालक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। दूसरा नशे में चूर बाइक सवार विपरीत दिशा से आ रही कार से जा भिड़ा। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया साथ ही वाहन सीज कर लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट आरटीओ हल्द्वानी को भेज दी। वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने पर भी तीन वाहन चालकों से तीन हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
गुरुवार को खैरना पुलिस की टीम ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर चौकी प्रभारी दिलीप कुमार की अगुवाई में विशेष चैकिंग अभियान चलाया। वाहन यूके 13 टीए 0939 को चैकिंग के लिए रोका गया। जांच में हरतपा गांव निवासी चालक के शराब में नशे की पुष्टि हुई। उधर चमड़ियां क्षेत्र में शराब के नशे में मौना गांव निवासी युवक विपरीत दिशा से आ रही कार से जा टकराया। युवक भी शराब के नशे में धुत था। पुलिस ने युवक व वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया। वाहन सीज कर दोनों के लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भी आरटीओ हल्द्वानी को भेज दी। वहीं वाहन चलाते समय यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर तीन अन्य वाहन चालकों के चालान कर तीन हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार के अनुसार नियमों का उल्लघंन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान राजेंद्र सती, प्रयाग जोशी आदि मौजूद रहे।




