🔳आयुष्मान कान्वेंट विद्यालय में हुआ विशेष कार्यक्रम
🔳विदेशी शिक्षाविदों ने नौनिहालों को दी अहम जानकारियां
🔳विद्यालय प्रबंधन ने अतिथियों को किया सम्मानित
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित आयुष्मान कान्वेंट विद्यालय में हुए कार्यक्रम में अर्जेंटीना व पुर्तगाल में शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे शिक्षाविदों ने नौनिहालों को तमाम महत्वपूर्ण जानकारियां दी। एकाग्रता के साथ अंग्रेजी भाषा का ज्ञान व उसकी उपयोगिता बताई। नौनिहालों के साथ विचार साझा करने पर विद्यालय प्रबंधन ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
गुरुवार को विद्यालय परिसर में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य मीनू त्रिपाठी ने किया। ऋषिकेश में ललित कला की शिक्षिका व अर्जेंटीना निवासी ने ऐले व पुर्तगाल निवासी लोंरेस ने नौनिहालों को अहम जानकारियां दी। बताया की वर्तमान में तेज हुई प्रतिस्पर्धा के दौर में अंग्रेजी भाषा का सही ज्ञान जरुरी है। एकाग्रता व बेहतर समझ से अंग्रेजी का सटीक ज्ञान लेने में आसानी होती है। कक्षा में गुरुजनों के पढ़ाए विषय पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे ऐले व लोंरेस ने जीवन के लिए नैतिक शिक्षा को भी आवश्यक बताया। गुरुजनों से भी नौनिहालों के साथ तालमेल बना रोचक जानकारियों के साथ शिक्षा उपलब्ध करवाने का आह्वान किया। विद्यालय प्रबंधन ने नौनिहालों के साथ विचार साझा करने पर दोनों अतिथियों को सम्मानित किया। इस दौरान प्रबंधक मुकेश त्रिपाठी, संतोष कुमार, प्रीति मंगच्वाडी, हेमा बिष्ट, नीलम जोशी, गीता बिष्ट, सपना, मनीषा, सरिता तिवारी, सरिता मेहरा, निशा मंगच्वाडी, पूजा पिनारी आदि मौजूद रहे




