🔳पांच वर्ष तक के बच्चों का पंजीकरण तथा मोबाइल नंबर अपग्रेशन का कार्य शुरु
🔳पहले दिन ही सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोग
🔳व्यापारियों ने समुचित व्यवस्था सुचारु करने की उठाई मांग
🔳 कुछ दिन पहले तीखी नजर समाचार पोर्टल ने उठाया मुद्दा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर पर पोस्ट ऑफिस में तीन वर्ष पूर्व आधार मशीन पहुंचने के बावजूद व्यवस्था का लाभ न मिलने का मुद्दा उठने के बाद अब आखिरकार अफसर नींद से जाग गए हैं। गरमपानी स्थित पोस्ट ऑफिस में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पांच वर्ष तक के बच्चों के आधार पंजीकरण तथा आधार कार्ड पर मोबाइल नंबर अपडेट का कार्य शुरु कर दिया गया है। व्यापारियों ने शत प्रतिशत व्यवस्था व्यवस्था सुचारु किए जाने की मांग उठाई है। याद रहे की पिछले दिनों तीखी नजर ने मामला जोरशोर से उठाया था।
दरअसल गरमपानी स्थित पोस्ट ऑफिस में लगभग तीन वर्ष पूर्व लाखों रुपये लागत की आधार कार्ड मशीन उपलब्ध कराई गई। मशीन आने के बाद क्षेत्रवासियों को उम्मीद जगी के अब दूर दराज को रुख नहीं करना पड़ेगा और आसानी से क्षेत्र में ही आधार कार्ड बनवाया जा सकेगा पर तीन वर्ष बीतने के बावजूद मशीन से कार्य शुरू नहीं हो पाया। तीखी नजर ने मामला जोरशोर से उठाया। हरकत में आए पोस्ट ऑफिस कार्यालय के अधिकारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत गुरुवार से गरमपानी स्थित पोस्ट ऑफिस में पांच वर्ष तक के नौनिहालों का आधार पंजीकरण व आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपग्रेड करने का कार्य शुरु करवा दिया। पहले दिन ही आसपास के गांव से सैकड़ो लोग नौनिहालों को लेकर पोस्ट ऑफिस पहुंचे। सुबह से देर शाम तक कार्य किया गया। वैकल्पिक व्यवस्था होने पर क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। पोस्टमार्टम भुवन लाल के अनुसार सेवा सुचारु रहेगी। इधर व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने शतप्रतिशत व्यवस्था सुचारु किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।




