🔳एडवाइजरी जारी होने के बाद अब खांसी व बुखार पीड़ितो की होगी निगरानी
🔳क्षेत्र के सभी अस्पतालों में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को दिए गए निर्देश
🔳प्रभारी चिकित्साधिकारी ने किया रोजाना मॉनिटरिंग का दावा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

केरल में कोविड के नए वेरिएंट के सामने आने के बाद उत्तराखंड में भी स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी जारी होने से स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। कोसी घाटी में स्थित अस्पतालों में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को एडवाइजरी के अनुसार खांसी व बुखार से ग्रसित लोगों की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। सीएचसी प्रभारी डा. सतीश पंत के अनुसार सभी स्वास्थ्य कर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है। रोजाना मॉनिटरिंग भी की जाएगी।
लंबे समय तक शांत रहने के बाद अब केरल में कोराना के जेएन वेरिएंट की पुष्टि के बाद सरकार ने सभी राज्यों में अहतियात के साथ एडवाइजरी जारी कर दी है। एडवाइजरी जारी होने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आ गया है। कोसी घाटी में स्थित दो सीएचसी, पांच पीएचसी तथा सत्रह स्वास्थ्य उप केंन्द्रो को भी अलर्ट कर दिया गया है। अस्पतालों में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को विशेष सावधानी बरतने तथा बुखार व खांसी से पीड़ित मरीजों की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं वहीं बाहरी क्षेत्रों से गांवों में आने वाले लोगों की जानकारी जुटाने को भी कहा गया है। गांवों तक संक्रमण न पहुंचे इसके लिए बकायदा रोजाना की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। सीएचसी गरमपानी के चिकित्सा प्रभारी डा. सतीश पंत के अनुसार एडवाइजरी के अनुसार सभी स्वास्थ्य केन्द्रों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। खांसी व बुखार पीड़ितो की संख्या जुटाई जा रही है। लगातार मॉनिटरिंग भी की जाएगी।

error: Content is protected !!