🔳दो वर्ष पूर्व बनी योजना से आज तक नहीं टपकी पानी की बूंद
🔳विभागीय अनदेखी का खामियाजा भुगत रहे सैकड़ों ग्रामीण
🔳दस लाख रुपये की लागत से बना पंप ही दे रहा जवाब
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटे बेड़गांव ग्राम पंचायत के ओखिना व सिरौली तोक के सत्तर परिवारों के लिए लाखों रुपये के बजट से बनी ओखिना सौर ऊर्जा पंपिग योजना सफेद हाथी बनते जा रही है। ग्राम प्रधान जीवन सिंह के अनुसार कई बार योजना से पेयजल आपूर्ति सुचारु किए जाने की मांग उठाई जा चुकी है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। आरोप लगाया की योजना का पंप ही ठिक ढंग से कार्य नहीं कर रहा है।
सरकार गांवों में पानी का संकट खत्म करने को खूब योजनाएं तैयार कर रही है बकायदा लाखों – करोडों रुपये का बजट भी उपलब्ध कराया जा रहा है बावजूद गांवों के बाशिंदे बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। सरकार की योजनाओं का पहाड़ चढ़ते चढ़ते दम फूल जा रहा है। कुछ ऐसी ही हकीकत बयां कर रही है ओखिना सौर ऊर्जा पंपिग पेयजल योजना। सरकार ने बेड़गांव ग्राम पंचायत के ओखिना व सिरौली तोक में रहने वाले करीब सत्तर परिवारों के लिए पंपिग पेयजल योजना निर्माण को लगभग 25 लाख रुपये का भारी-भरकम बजट उपलब्ध कराया। गांव में पानी का सूखा खत्म होने की उम्मीद जगी पर योजना निर्माण को दो वर्ष का समय बीतने के बावजूद ग्रामीणों को योजना का लाभ नहीं मिल सका है। ग्रामीण भी अब पेयजल आपूर्ति की मांग उठाते उठाते तक चुके हैं बावजूद सुध नहीं ली जा रही। ग्राम प्रधान जीवन सिंह के अनुसार गांव में पेयजल संकट बढ़ता ही जा रहा‌ योजना निर्माण को दो वर्ष का समय बीतने के बाद भी कोई सुधलेवा नहीं है। कहा की समीपवर्ती जल स्रोत पर लगाया गया योजना का पंप ही ठीक ढंग से कार्य नहीं कर रहा जिस कारण पंपिग नहीं हो पा रही है। ग्राम प्रधान जीवन सिंह ने अधिकारियों पर भी लापरवाही का आरोप लगाया दो टूक चेतावनी दी है की यदि जल्द पेयजल आपूर्ति शुरु नहीं की गई तो फिर क्षेत्रवासियों को साथ लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा।

error: Content is protected !!