🔳राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के गोला फेंक में पहला स्थान
🔳विद्यालय में हुए कार्यक्रम में गौरव को किया गया सम्मानित
🔳पूर्व में भी विद्यालय के कई विद्यार्थी कर चुके हैं शानदार प्रदर्शन
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
जीआइसी शेर के मेधावी गौरव ने विद्यालय व क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। मेधावी ने देहरादून में हुए राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के गोला फेंक प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन कर पहला स्थान प्राप्त किया है। गौरव के शानदार प्रदर्शन पर क्षेत्रवासियों ने भी खुशी व्यक्त की है।
देहरादून में राज्य स्तरीय खेलकूद महाकुंभ में हुई गोला फेंक प्रतियोगिता में जीआइसी शेर के छात्र गौरव बिष्ट ने शानदार प्रदर्शन कर पहला स्थान प्राप्त किया है। गौरव ने सभी प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी से दूर गोला फेंका। बुधवार को विद्यालय में हुए कार्यक्रम में स्वर्ण पदक विजेता गौरव को सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने कहा की गौरव ने विद्यालय के साथ ही पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। इससे पूर्व में भी विद्यालय के कई मेधावी खिलाड़ी जिला व राज्य स्तर पर पदक हासिल कर चुके हैं। इस दौरान ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक शिवराज सिंह, प्रधानाचार्य दीपक बिष्ट, व्यायाम शिक्षक रितु आदि मौजूद रहे।




