🔳ब्लॉक के तमाम गांवों में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा
🔳ग्रामीणों को दी गई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
🔳स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्रामीणो को तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। गांव के बाशिंदों ने देश को आत्मनिर्भर व विकसित बनाने का संकल्प लिया। स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच भी की गई।
ब्लॉक के सेठी बेलगांव, तल्ली पाली, व तल्ला गांव में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान नंदी खुल्बे, चंपा आर्या तथा प्रताप चंद्र ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्यान, कृर्षि, पशुपालन, सहकारिता बाल विकास, नागरिक आपूर्ति, डेयरी, पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग ने विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाइयां वितरित की। गांव के बाशिंदों को विकसित व आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम में दिव्यांग, वृद्धावस्था, विधवा व किसान पेंशन संबंधी फार्म भी भरे गए। प्रताप सिंह बोहरा तथा मनोज पडलिया ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन कृपाल सिंह ने किया। इस दौरान बीडीओ महेश चंद्र गंगवार, दीपक शाही, आशा सक्सेना, गोविन्द सिंह, भूपाल सिंह बिष्ट, विजय कुमार, हीरा सिंह बिष्ट, दीपक रैखाडी, जीवन सिंह, प्रेम प्रकाश, महेंद्र जलाल, आंनद सिंह जलाल आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!