🔳सरकार ने खोला खजाना किसानों को मिलेगी राहत
🔳तीन वर्ष पूर्व आपदा से नहरों को पहुंच था भारी नुक्सान
🔳महत्वपूर्ण 11 नहरों के लिए बजट को मिली हरी झंडी

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के धरतीपुत्रों के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने को बनी सिंचाई नहरों के पुनर्निर्माण को सरकार ने खजाना खोल दिया है। करीब 11 महत्वपूर्ण नहरों के पुनर्निर्माण व मरम्मत के लिए सात करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता एके वर्मा के अनुसार जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कर निर्माण कार्य शुरु कराए जाएंगे।
गांवो में खेतीबड़ी ही आय का एकमात्र साधन है पर लगातार खेती-बाड़ी पर संकट मंडराता जा रहा है। एक ओर जंगली जानवर खेतों को तबाह कर दे रहे हैं तो वहीं सिंचाई नहरों के तीन वर्षो से भी अधिक समय से बदहाल होने से खेत पानी के इंतजार में सूख चुके हैं। खेत बंजर होते जा रहे हैं। पांच दर्जन से भी अधिक गांवों को सिंचाई का पानी पहुंचाने को बनाई गई महत्वपूर्ण मझेडा़, पाडली, अपर व लोअर लेफ्ट, बिसगुली, घोड़ियां हल्सों नहर तीन वर्ष पूर्व आपदा से क्षतिग्रस्त हो गई जिस कारण लगातार किसानों की खेती प्रभावित हो गई। महत्वपूर्ण नहरों से पानी न मिलने से लगभग तीन हजार से भी ज्यादा काश्तकार प्रभावित हो गए। अब राज्य सरकार ने किसानों के ज़ख्मों पर मरहम लगाने को लगभग सात करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया है। बजट स्वीकृती के बाद अब नहरों के पुनर्निर्माण व मरम्मत का कार्य होने की उम्मीद जगी गई है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता एके वर्मा के अनुसार बजट की स्वीकृति मिलने के बाद अब टेंडर प्रक्रिया शुरु की जाएगी। दावा किया कि जल्द कार्य शुरु करवाए जाएंगे।

error: Content is protected !!