🔳दोनों टीमों ने रोमांचक मुकाबलों में दर्ज की जीत
🔳रमेश व मोनू ने अपनी -अपनी टीमों के लिए दिया अहम योगदान
🔳टूनाकोट क्षेत्र में किक्रेट चैम्पियनशिप में प्रतिभाग कर रही तीस से ज्यादा टीमें
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

टूनाकोट गांव में खेली जा रही किक्रेट चैम्पियनशिप में हिडा़म व टूनाकोट डी की टीम ने अपने – अपने मुकाबले जीत अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। मैन ऑफ द मैच का खिताब रमेश व मोनू के नाम रहा।
टूनाकोट स्थित खेल मैदान पर किक्रेट चैम्पियनशिप के दूसरे दिन दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला हिडा़म किक्रेट क्लब व भुजान बी के मध्य खेला गया। रोमांचक मुकाबले में हिडा़म की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत निर्धारित 12 ओवर में 177 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। मोनू ने अपनी टीम के लिए 60 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भुजान बी की टीम शुरुआत में ही लड़खड़ा गई। हिडा़म के गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के सामने भुजान बी के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। पूरी टीम महज 60 रन पर पवेलियन लौट गई। मोनू को मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार दिया गया। दूसरा मुकाबला सतगुरु धाम मटेला व टूनाकोट डी के बीच खेला गया। टूनाकोट की टीम ने महज एक विकेट गंवाकर विजय लक्ष्य हासिल कर विपक्षी टीम को शिकस्त दी। विजेता टीम के मैन ऑफ द मैच चुने गए रमेश ने महज 26 रन देकर विपक्षी टीम के चार खिलाड़ियों को आउट किया। राजेंद्र सिंह व महेंद्र सिंह ने अंपायर की भूमिका निभाई। इस दौरान आयोजन समिति अध्यक्ष सुनील मेहरा, आंनद सिंह मेहरा, हरीश सिंह, हीरा सिंह, राजेंद्र सिंह, रमेश सिंह, गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!