🔳शहीद संजय को बताया मां भारती का सच्चा सपूत
🔳छोटी बहन की नौकरी को प्रयास तेज करने का दिलाया भरोसा
🔳जम्मू के राजौरी में आंतकियो से हुई मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए थे जांबाज संजय
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शहीद संजय सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर स्वजनों को सांत्वना दी। मां भारती की रक्षा को आन, बान शान की कुर्बानी देने वाले जांबाज शहीद संजय को भारत माता का सच्चा वीर सपूत बता श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय मंत्री ने शहीद की छोटी बहन को नौकरी के लिए प्रयास तेज करने का भरोसा दिलाया।
रविवार को केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट जम्मू के राजौरी सेक्टर में आंतकियो के खिलाफ चलाए गए विशेष ऑपरेशन में प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीद संजय सिंह बिष्ट के रातीघाट स्थित आवास पहुंचे। शहीद के पिता दीवान सिंह, माता मंजू व भाई नीरज, बहन ममता व अन्य स्वजनों को सांत्वना दी। केंद्रीय मंत्री ने कहा की पैरा कमांडो संजय सिंह ने सेना में रहकर हमेशा भारत की रक्षा को चलाए गए अभियानों में बढ़-चढ़ कर भागीदारी की। आतंकियों को मार गिराने के बाद वीरगति को प्राप्त होने वाले वीर सपूत पर पूरे देश को गर्व है। शहीद संजय को मां भारती का सच्चा सपूत बताया। केंद्रीय मंत्री ने शहीद संजय को श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय मंत्री ने शहीद की छोटी बहन को नौकरी देने को प्रयास तेज करने का भरोसा भी दिलाया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह, तारा सिंह बिष्ट, रमेश सुयाल, प्रकाश आर्या, भावना मेहरा, यशपाल आर्या समेत कई लोग मौजूद रहे।




