🔳व्यापारियों ने एनएच प्रशासन की कार्यप्रणाली पर जताया रोष
🔳मशीन स्वामी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की उठाई मांग
🔳हाइवे को भी नुकसान करने का लगाया आरोप

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर भारी भरकम पोकलैंड मशीन चलाए जाने से घरों की बुनियाद तक हिल गई। घबराए लोग घरों से बाहर निकल आए। व्यापारियों ने हाइवे पर प्रतिबंधित मशीन दौडाएं जाने पर रोष जताया। आरोप लगाया की पहले से ही बदहाल हालत में पहुंच चुके हाईवे पर चैन लगी भारी भरकम मशीन दौड़ाने से हाइवे के खराब होने का खतरा भी है बावजूद मनमानी की जा रही है।

शनिवार दोपहर छड़ा बाजार क्षेत्र में भारी भरकम चैन लगी पोकलैंड मशीन की आवाजाही से हाइवे पर स्थित क्षेत्रवासियों के मकान हिल गए। मशीन के चलने की आवाज सुन लोग घरों से बाहर निकल आए। मशीन देख लोगों का पारा चढ़ गया। व्यापारी नेता दिवान सिंह ने आरोप लगाया की पूर्व में भी प्रतिबंधित मशीन बाजार में दौड़ाई गई अब दोबारा मशीन आवाजाही कर रही है। मकान हिल रहे हैं वहीं पहले से ही बंद से बद्तर हालत में पहुंच चुके हाइवे को भी मशीन से नुकसान पहुंचाया जा रहा है बावजूद एनएच के अधिकारी सुध नहीं ले रहे। व्यापारी नेता हीरा सिंह बिष्ट, संजय सिंह, विरेन्द्र सिंह, चंदन सिंह आदि ने चेतावनी दी की यदि मनमानी की गई तो फिर एनएच प्रशासन के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा। एनएच के सहायक अभियंता रमेश चंद्र पांडे के अनुसार मशीन को नियमानुसार ट्राले में लाया वह ले जाया जाता है यदि नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है तो निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!